{"_id":"6a6cf7e2bfae1e24fd036b40","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160527-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो लोगों के खातों से करीब 20 लाख रुपये निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो लोगों के खातों से करीब 20 लाख रुपये निकले
Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मोबाइल पर भेजे जा रहे संदिग्ध लिंक लोगों की जमा-पूंजी पर भारी पड़ रहे हैं। ऐसे ही दो अलग-अलग मामलों में साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर करीब 20 लाख रुपये बैंक खातों से निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलेमपुर बांगर निवासी शिव कुमार ने शिकायत दी कि 22 जून को उनके मोबाइल पर भी एक संदिग्ध लिंक आया था। लिंक खोलने के बाद फोन में तकनीकी दिक्कतें आने लगीं, लेकिन उन्होंने इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया। 28 जुलाई को मोबाइल दोबारा चालू करने पर खाते से करीब 18 लाख रुपये निकलने के संदेश मिले। दूसरे मामले में पुराना हमीदा निवासी फरमान ने पुलिस को बताया कि एक जून को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही मोबाइल बार-बार हैंग और बंद होने लगा। कुछ देर बाद जब उसने फोन दोबारा चालू किया तो बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2.91 लाख रुपये निकल चुके थे। बैंक से जानकारी लेने पर साइबर ठगी का पता चला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मामलों में डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और ठगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।