सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heads bowed in prostration to Allah, hands raised in supplication

Yamuna Nagar News: अल्लाह के सजदे में झुके सिर, दुआ के लिए उठे हाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Heads bowed in prostration to Allah, hands raised in supplication
ईद के मौके पर छछरौली मस्जिद में नमाज अता करते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। मुकद्दस माह-ए-रमजान के बाद शनिवार को अल्लाह की इबादत में हजारों सिर झुके और दुआ में हाथ उठे। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। हर तरफ ईद-उल-फितर का उत्साह व रौनक दिखाई दी। सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
शहर में गढ़ी रोड स्थित ईदगाह के अलावा पुराना रादौर रोड स्थित मस्जिद, पुराना हमीदा स्थित मस्जिद, बूड़िया चुंगी, बूड़िया, जगाधरी, ससौली व विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। वहीं, छछरौली, प्रतापनगर, साढौरा, सरस्वतीनगर, बिलासपुर और रादौर कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान में एक माह तक रोजा रखने के बाद शुक्रवार रात को चांद का दीदार कर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। ईद के कारण पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। इस कारण देर शाम तक बाजारों में भीड़ रही और लोगों ने खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ ड्राईफ्रूट, कपड़ों, उपहार, मिठाइयों की दुकानों पर देखने को मिली। शनिवार सुबह भी बाजार जल्दी खुल गए। नमाज के बाद भी बाजारों में मिठाइयों, फल व सूखे मेवों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां व उपहार देकर ईद की मुबारकबाद दी।

जगाधरी विधायक अकरम खान ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने प्रतापनगर की जामा मस्जिद में नमाज अता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की है कि पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। नमाज से पहले अधिकारियों ने ईदगाह व प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। वहीं, खुफिया तंत्र इसे लेकर पूरी तरह सजग दिखाई दिया। शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार होने पर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

छछरौली। ईद उल फितर पर क्षेत्र की सभी जामा मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईदगाहों व मस्जिदों के बाहर मेले जैसा माहौल नजर आया, जहां बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ईद के इस मौके पर क्षेत्र में खुशियों व भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। बाजार में भी खूब रौनक देखने को मिली। संवाद

सभी से मोहब्बत सिखाता है इस्लाम : मौलाना कासीम
प्रतापनगर। क्षेत्र की जामा मस्जिद, ईदगाह में शनिवार सुबह अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अता की। खिजराबाद की मस्जिद अंसारिमन में सुबह 7:45 बजे, खिजराबाद ईदगाह में नौ बजे, ताजेवाला में आठ बजे नमाज अदा की गई। बांबेपुर में सुबह 8:30 बजे नमाज पढ़ी गई। खिजराबाद की मस्जिद अंसारियान खिजराबाद के इमाम मौलाना कासीम ने नमाज पढ़वाई। उन्होंने कहा कि इस्लाम में रमजान का महीना बरकत और नेमतों वाला होता है। इस्लाम सभी से मोहब्बत करना सिखाता है। सभी को एक दूसरे के प्रति प्रेम व सद्भाव रखना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed