सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health check-up of pregnant women in the camp

Yamuna Nagar News: शिविर में गर्भवतियों का जांचा स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of pregnant women in the camp
महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करती डॉक्टर की टीम। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
जगाधरी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उप नागरिक अस्पताल में मंगलवार को गर्भवतियों के लिए जांच शिविर लगाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुल मंगला के नेतृत्व में आयोजित शिविर डॉ. गीतांजलि ने गर्भवतियों की जांच की। सभी गर्भवतियों को पौष्टिक आहार के रूप में योजना अनुसार गुड़ चना दिया गया। डॉ. मंगला ने बताया कि गर्भवती का पूर्ण आहार लेने से गर्भ में बच्चे को आहार प्राप्त होता है तथा बच्चा स्वस्थ पैदा होता है। गर्भवतियों का आवश्यकता अनुसार अल्ट्रासाउंड व विभिन्न प्रयोगशाला जांच की गई। इसके अलावा गर्भवतियों को एक-एक माह के लिए आयरन, फोलिक एसिड व कैल्शियम की गोलियां दी गई और टीडी के टीके लगाए गए। साथ ही गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं, सावधानियों व पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed