सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Healthcare Services in Government Hospitals Have Collapsed: Devendra

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई : देवेन्द्र

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Healthcare Services in Government Hospitals Have Collapsed: Devendra
वार्ता करते कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर निशाना साधा है। जिला कांग्रेस शहरी प्रधान देवेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिकॉर्ड के अनुसार सिविल सर्जन का पद भी नियमित रूप से नहीं भरा गया है। अतिरिक्त प्रभार के सहारे काम चल रहा है। सीनियर डॉक्टरों के 17 पदों में से केवल 8 भरे हैं, जबकि कुल 192 पदों में से 93 पद खाली पड़े हैं। इसके कारण डॉक्टरों पर अत्यधिक दबाव है और ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। रेडियोग्राफर के 21 पदों में से केवल 2 कार्यरत हैं, जबकि 19 पद खाली हैं। नर्सिंग स्टाफ के 234 पदों में से 103 पद रिक्त हैं। लैब स्टाफ के 61 में से 29 पद खाली हैं और फार्मेसी में 36 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed