सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   INLD protests against flaws in the market system

Yamuna Nagar News: मंडी व्यवस्था में खामियों पर इनेलो का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Apr 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
INLD protests against flaws in the market system
जिला सचिवालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते इनेलो कार्यकर्ता व किसान। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। गेहूं सीजन में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगाधरी अनाज मंडी में एकत्रित हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Trending Videos

प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने डीसी प्रीति के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि मौजूदा खरीद व्यवस्था में कई खामियां हैं, जिसके कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों को मंडियों में भटकना पड़ रहा है।
रोशन लाल ने बताया कि किसानों को बायोमैट्रिक सत्यापन, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट की अनिवार्यता, गेट पास की समय सीमा (सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक) और मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में तकनीकी खामियों जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बायोमैट्रिक प्रणाली में नेटवर्क दिक्कत और फिंगरप्रिंट मैच न होने से किसानों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। वहीं, जिन किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट नहीं है, उन्हें मंडी में प्रवेश में परेशानी हो रही है।
इसके अलावा गेट पास की तय समय सीमा के कारण किसानों को रातभर मंडी में रुकना पड़ता है, जिससे फसल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि पोर्टल में गड़बड़ियों के कारण फसल के वजन और रिकॉर्ड में अंतर की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बेचने में दिक्कत हो रही है।
इनेलो नेताओं ने सरकार से मांग की है कि खरीद प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस माैके पर सुरेश कान्हड़ी, गुरदयाल शेरपुर, कमल चमरोड़ी, समीर जद्दू, बलजिंद्र कश्यप, मंगत राम सैनी, सुरेश शर्मा, मधुसूदन शर्मा, परवीन कैल, सुभाष खुर्दबन, मोहन तेजली, गुरजिंदर खेड़ी, रवि सुढल, आदि मौजूद रहे। संवाद

जिला सचिवालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते इनेलो कार्यकर्ता व किसान। संवाद

जिला सचिवालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते इनेलो कार्यकर्ता व किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed