सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ishika Secures Silver Medal in Wrestling Match

Yamuna Nagar News: कुश्ती मुकाबले में इशिका का रजत पदक पर कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ishika Secures Silver Medal in Wrestling Match
पदक दिखातीं इ​शिका। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos






जगाधरी। गांव अजीजपुर कलां स्थित अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा की खिलाड़ी इशिका ने कुश्ती में अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में इशिका ने रजत पदक जीता है।

अब उनका चयन अब खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी हो गया है। यह प्रतियोगिता 17 से 20 मार्च तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में करवाई गई थी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की करीब 168 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 72 किलोग्राम भार वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसमें इशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इशिका के वजन वर्ग में ही 72 महिला पहलवानों ने भाग लिया, जिससे मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। वह गुरु नानक खालसा कॉलेज की बीएससी स्पोर्ट्स साइंस की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ कुश्ती में भी वह लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं, जिससे उसका अनुभव इस बार काम आया।
प्रतियोगिता के दौरान इशिका ने अपने मुकाबलों में आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआत से लेकर अंतिम मैच तक उन्होंने कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर बाहर किया। हालांकि फाइनल मुकाबले में उसे कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा, लेकिन उसके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं व दर्शकों का ध्यान खींचा।

कोच का कहना है कि इशिका में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाने की पूरी क्षमता है। उसका फिटनेस लेवल, तकनीक और मानसिक मजबूती उसे अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में चयन उसके कॅरिअर के लिए बड़ा अवसर है। गांव अजीजपुर कलां और अखाड़े में इशिका की इस सफलता पर खुशी का माहौल है। लोगों और खेल प्रेमियों ने इशिका को उसकी शानदार जीत के लिए बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed