सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MLA Arora's Ward Received the Most Funds

Yamuna Nagar News: विधायक अरोड़ा के वार्ड में बरसा सबसे ज्यादा धन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
MLA Arora's Ward Received the Most Funds
अधिकारियों से नक्शे पर विकास कार्यों पर चर्चा करतीं मेयर।  प्रवक्ता - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी के कार्यकाल का एक वर्ष आज पूरा हो जाएगा। साल पूरा होने के साथ ही शहर में कराए गए विकास कार्यों की तस्वीर सामने आई है। 25 मार्च 2025 को पदभार संभालने के बाद से बीते एक साल में नगर निगम क्षेत्र में 115 करोड़ 64 लाख 68 हजार 860 रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए या प्रगति पर हैं। इनमें कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में सबसे अधिक विकास कार्य वार्ड-आठ में कराए गए हैं, जहां करीब 12.24 करोड़ रुपये खर्च किए गए। खास बात यह है कि इसी वार्ड में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का आवास और कार्यालय स्थित है। इसके चलते इस वार्ड में अन्य वार्डों की तुलना में कहीं अधिक बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां विकास कार्य अपेक्षाकृत काफी कम रहे। वार्ड-4 में 1.84 करोड़, वार्ड-6 में 1.59 करोड़ और वार्ड-14 में केवल 1.20 करोड़ रुपये के कार्य ही हुए हैं, जो अन्य वार्डों की तुलना में काफी कम हैं। इससे वार्डों के बीच विकास कार्यों के संतुलन को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।
हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई, जिससे संतुलित विकास सुनिश्चित हो सका। शहर के बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को भी इस दौरान गति मिली। ऑडिटोरियम और ओपन एयर थिएटर, रिवर वाटर फ्रंट और हमीदा पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम आगे बढ़ा है। इसके अलावा नगर निगम के नए भवन के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सुविधा आएगी।
मेयर सुमन बहमनी के कार्यकाल में एलईडी लाइट लगाने के कार्य को तेजी मिली। एलईडी लाइट परियोजना के तहत नगर निगम क्षेत्र को जगमग करने का कार्य प्रगति पर है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 41664 एलईडी लाइट लगाई जानी है। इनमें से वार्ड 1, 2, 3, 13, 15, 16, 17, 21 व 22 में लगभग 22600 लाइट लगाई जा चुकी है। बाकी वार्डाें में लाइट लगाने का कार्य चल रहा है। नवंबर 2026 तक हर वार्ड एलईडी लाइटों से जगमग होंगा।
कुत्तों की नसबंदी का काम हुआ शुरू
शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ कर नसबंदी करने के कार्य की शुरूआत मेयर सुमन बहमनी के कार्यकाल में हुई। जनवरी माह में नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य शुरू किया गया। अब तक नगर निगम द्वारा शहर से 899 कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी व टीकाकरण कराने का कार्य किया गया है।
नई परियोजनाओं को मिली गति
नगर निगम की महत्वपूर्ण परियोजना रिवर वाटर फ्रंट, हमीदा पार्क जैसी परियोजनाओं की भी शुरुआत हुई है। हमीदा हेड के पास भव्य पार्क बनाने का कार्य शुरू किया गया है। हमीदा हेड पार्क बनाने का 10 प्रतिशत कार्य हो चुका है। वहीं, रिवर वाटर फ्रंट की जल्द शुरुआत की जाएगी। शहर के बीचों बीच ऑडिटोरियम एवं ओपन एयर थियेटर का निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। जल्द इसकी सौगात शहरवासियों को मिलने की संभावना है।
शहर के समग्र विकास के लिए निगम निरंतर प्रयासरत हूं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों को और तेज गति से कराया जाएगा, जिससे यमुनानगर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।

अधिकारियों से नक्शे पर विकास कार्यों पर चर्चा करतीं मेयर।  प्रवक्ता

अधिकारियों से नक्शे पर विकास कार्यों पर चर्चा करतीं मेयर।  प्रवक्ता- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed