{"_id":"69cee83790e4dc8e6b07e387","slug":"one-arrested-with-360-narcotic-capsules-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153745-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 360 नशीले कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 360 नशीले कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला की टीम ने कलानौर क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 360 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी की पहचान थाना साढ़ौरा क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी परवेज अहमद के रूप में हुई। आरोपी उत्तर प्रदेश से यह खेप यमुनानगर ला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी टीम देर शाम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से अवैध नशीले कैप्सूल लेकर यमुनानगर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कलानौर स्थित महाराजा ढाबे के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक युवक वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 360 नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल बरामद हुए, जिन पर पूर्ण प्रतिबंध है। संवाद
Trending Videos