फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People distressed by the humidity amidst the mix of clouds and sunshine

Yamuna Nagar News: बादल और धूप के बीच उमस से लोग बेहाल

Fri, 17 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
People distressed by the humidity amidst the mix of clouds and sunshine
बादल छाने के बीच शहर के मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले में वीरवार को मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिला। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दिलाई। उमस के कारण लोग बेचैन रहे। मौसम विभाग ने शनिवार से जिले में बारिश की संभावना जताई है।
दिन में तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग छांव और ठंडी जगहों पर राहत तलाशते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से घर जाने वाले विद्यार्थियों को हुई।
विज्ञापन

पीठ पर स्कूल बैग लादकर विद्यार्थी पसीने में तर-बतर दिखे। दोपहर के समय बाजारों में भी लोगों की उपस्थिति कम देखने को मिली। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की और यह 27.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण रात को लोग गर्मी से परेशान रहे। विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस अधिक महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि दो दिन मौसम में बदलाव की परिस्थितियां बन रही हैं। शनिवार से बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जबकि रविवार तक जिले के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed