{"_id":"69d976339fb983cc650ad154","slug":"ravi-bhushan-became-the-new-patron-of-vaishya-sabha-vyaspur-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154144-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रवि भूषण वैश्य सभा व्यासपुर के नए संरक्षक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रवि भूषण वैश्य सभा व्यासपुर के नए संरक्षक बने
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। वैश्य सभा व्यासपुर की बैठक शुक्रवार को वैश्य भवन में प्रधान अशोक गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्य सभा की नई कार्यकारिणी का गठन करना था। बैठक में सभा के सभी सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अशोक गोयल और बृज भूषण सिंगला को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया, जबकि मुख्य संरक्षक के पद पर रवि भूषण को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की शुरुआत में प्रधान अशोक गर्ग ने सभा के उद्देश्यों और समाज की एकता पर अपने विचार रखे। इसके बाद कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यकारिणी में अशोक गर्ग केसरी वाले को प्रधान, अरविंद मंगला को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और जय प्रकाश मित्तल को महासचिव का दायित्व दिया गया। नरेंद्र गर्ग और सतीश अग्रवाल को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया। अमित मंगला को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उप प्रधान पद पर रोबिन अग्रवाल, पुनीत गोयल, अवध बसंत मंगला और मोहन लाल गर्ग को मनोनीत किया गया। सह सचिव के रूप में राधेश्याम, राजेश गर्ग तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में राकेश गोयल को चुना गया। संयुक्त सचिव के रूप में अमित गोयल को जिम्मेदारी दी गई, जबकि ऑडिटर के रूप में अशोक गोयल शेरगढ़ को मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। संवाद
Trending Videos