{"_id":"699226e86d3086a8cb022451","slug":"soldiers-wife-murdered-by-slitting-her-throat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151466-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फौजी की पत्नी की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फौजी की पत्नी की गला काटकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
वारदात के मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर/यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के भंभौल गांव में शनिवार देर फौजी की 34 वर्षीय पत्नी मोनिका की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वह अपने कमरे में सो रही थीं। मां ने मृतका के जेठ के बेटे योगराज और उसके एक साथी सचिन पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना छप्पर पुलिस ने मां कांता देवी की शिकायत पर हत्यारोपी योगराज व उसके साथी सचिन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मोनिका के पति जसबीर सेना में हवलदार हैं और इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। पति की गैरमौजूदगी में मोनिका अपने सात वर्षीय बेटे, मां और नानी के साथ मायके में रह रही थी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि आरोपियों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
मृतका की नानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस वक्त युवक उसकी नाती की हत्या करके बाहर निकला तो वह उसके पीछे दौड़ी। लेकिन, वह तेजी से सीढि़यों के माध्यम से घर की छत से भाग गया। बताया गया कि रात करीब साढ़े 11 बजे मोनिका अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी योगराज अपने साथी के साथ घर की छत से अंदर घुसा और सीधे कमरे में पहुंच गया। आरोप है कि उसने सोती हुई मोनिका के गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए और भाग गया।
घटना के समय घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे परिवार को यकीन है कि आरोपी छत के रास्ते ही घर में घुसे थे। वारदात के बाद मोनिका की चीख सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े। मोनिका की मां कांता देवी ने बताया कि रात अचानक बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पहले लगा कि शायद उसने कोई बुरा सपना देखा होगा, लेकिन जब दोबारा आवाज आई तो वे दौड़कर कमरे की ओर गईं।
कमरे में पहुंचने पर देखा कि दो युवक मोनिका पर हमला कर भाग रहे थे। परिजनों ने तुरंत खून से लथपथ हालत में मोनिका को जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, गर्दन की नस कटने और अत्यधिक खून बहने के कारण महिला की जान नहीं बच सकी।
पिता का तीन साल पहले हो चुका निधन
मोनिका की शादी करीब दस साल पहले अंबाला के कलरेड़ी गांव निवासी जसबीर सिंह से हुई थी। तीन साल पहले पिता की मृत्यु के बाद वह मायके में ही रहने लगी थी। परिवार के अनुसार ससुराल पक्ष से किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया था। ऐसे में परिवार इस हत्या से स्तब्ध है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। मोनिका का सात वर्षीय बेटा भी उसी घर में मौजूद था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर हाल खराब है।
घर के पास नाली से चाकू बरामद चाकू
सूचना मिलने पर थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घर का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर के पास नाली में पड़ा एक चाकू बरामद हुआ है। आशंका है कि इसी हथियार से हत्या की गई है। चाकू को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उधर, थाना छप्पर प्रभारी वेदपाल ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
सीमा पर ड्यूटी और घर में पसर गया मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भंभौल गांव में हुई मोनिका की हत्या ने सेना में तैनात हवलदार जसबीर सिंह के परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। उनके 17 फरवरी को छुट्टी पर आने की तैयारी चल रही थी, उसी घर में अब मातम पसरा है। पत्नी की हत्या की सूचना मिलने के बाद पति जसबीर छुट्टी लेकर शाम को घर पहुंचे।
परिजनों के मुताबिक, मोनिका के पति जसबीर सिंह सेना में हवलदार हैं और इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। पिता की मौत के बाद मोनिका मायके में अपनी मां और सात साल के बेटे के साथ रह रही थी। पति की दूर तैनाती के कारण घर की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। बताया जा रहा है जसबीर 17 फरवरी को छुट्टी लेकर घर आने वाले थे।
अब घर में खुशी की जगह शोक ने ले ली है। पति के सामने सबसे बड़ा दर्द यह है कि जिस पत्नी से मिलने की उम्मीद थी, अब उसी की अंतिम विदाई का सामना करना पड़ेगा। परिजनों के अनुसार, मोनिका पूरी तरह परिवार और बेटे की पढ़ाई में लगी रहती थी। गांव में उसे शांत, मिलनसार और जिम्मेदार महिला के रूप में जाना जाता था। पति की अनुपस्थिति में उसने घर और बेटे की जिम्मेदारियां मजबूती से संभालीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि परिवार इतनी बड़ी त्रासदी से गुजर जाएगा।
Trending Videos