सब्सक्राइब करें

फौजी की पत्नी का कत्ल: बॉर्डर पर ड्यूटी और घर में जीवनसाथी का मर्डर, जेठ के बेटे ने दोस्त संग मिलकर मार डाला!

अमर उजाला नेटवर्क, यमुना नगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Feb 2026 12:00 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में घर मे घुसकर फौजी की पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। पति जम्मू-कश्मीर में तैनात है। जेठ के बेटे और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
Army sergeant wife was murdered by slitting her throat In Yamuna Nagar
yamuna nagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा के यमुनानगर के छप्पर थाना इलाके के भंभौल गांव में शनिवार देर फौजी की 34 वर्षीय पत्नी मोनिका की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वह अपने कमरे में सो रही थीं। मां ने मृतका के जेठ के बेटे योगराज और उसके एक साथी सचिन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन दोनों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया है।


मोनिका के पति जसबीर सेना में हवलदार हैं और इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। पति की गैरमौजूदगी में मोनिका अपने सात वर्षीय बेटे, मां और नानी के साथ मायके में रह रही थी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि आरोपियों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos
Army sergeant wife was murdered by slitting her throat In Yamuna Nagar
मोनिका की हत्या के बाद पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर की छत से अंदर घुसा आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रात करीब साढ़े 11 बजे मोनिका अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी अपने साथी के साथ घर की छत से अंदर घुसा और सीधे कमरे में पहुंच गया। आरोप है कि उसने सोती हुई मोनिका के गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए और भाग गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Army sergeant wife was murdered by slitting her throat In Yamuna Nagar
मोनिका की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के समय घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था जिससे परिवार को यकीन है कि आरोपी छत के रास्ते ही घर में घुसे थे। वारदात के बाद मोनिका की चीख सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े। मोनिका की मां कांता देवी ने बताया कि रात अचानक बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
Army sergeant wife was murdered by slitting her throat In Yamuna Nagar
मोनिका की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले लगा कि शायद उसने कोई बुरा सपना देखा होगा लेकिन जब दोबारा आवाज आई तो वे दौड़कर कमरे की ओर गईं। कमरे में पहुंचने पर देखा कि दो युवक मोनिका पर हमला कर भाग रहे थे।
विज्ञापन
Army sergeant wife was murdered by slitting her throat In Yamuna Nagar
मोनिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने तुरंत खून से लथपथ हालत में मोनिका को जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनिका का सात वर्षीय बेटा भी उसी घर में था। डॉक्टरों के अनुसार, गर्दन की नस कटने और अत्यधिक खून बहने के कारण महिला की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed