सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stubble and garbage fire

Yamuna Nagar News: पराली और कबाड़ में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Stubble and garbage fire
विज्ञापन
यमुनानगर। पुराने सहारनपुर रोड पर स्थित गुप्ता प्लाईवुड के पास दोपहर के समय पराली और कबाड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास पड़े सूखे कचरे को अपनी चपेट में ले लिया। हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई।
Trending Videos

घटना के बाद आसपास के मजदूरों और फैक्टरी कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मजदूरों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद प्लाईवुड फैक्टरी संचालकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर लापरवाही के कारण होती हैं। कई बार मजदूर बाहर बैठकर बीड़ी या सिगरेट पीते हैं और जलती हुई तीली या बीड़ी का टुकड़ा सूखे कबाड़ में फेंक देते हैं, जिससे आग भड़क जाती है। फैक्टरी संचालकों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाई जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed