{"_id":"69d6c82112a6a571960a0e3f","slug":"the-accused-jumped-from-the-bridge-in-an-attempt-to-escape-from-police-custody-seriously-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154054-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश में पुल से कूदा आरोपी, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश में पुल से कूदा आरोपी, गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया आरोपी अमन उर्फ काकू। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जठलाना में पूर्व विधायक की प्लाइवुड फैक्टरी पर फायरिंग मामले में सीआईए टू की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के गांव सिंनहरी खालसा निवासी अमन उर्फ काकू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार निशानदेही के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश में पुल से छलांग लगा दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी को वारदात से जुड़े सबूतों की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान उसने खजूरी पुल के पास पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की और पुल से छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया और मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
30 मार्च की रात दो अज्ञात हथियारबंद युवकों ने इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाइवुड फैक्टरी में फायरिंग की थी। घटना स्थल से पुलिस को आठ गोलियों के खोल बरामद हुए थे, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फैक्टरी में तैनात कर्मचारी नवजोत ने शिकायत में बताया कि हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे और उन्होंने बिना कुछ कहे फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तकनीकी सर्विलांस और खुफिया तंत्र की मदद से संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर सभी दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जठलाना फायरिंग मामले की जांच अब पुराने हमलों से जोड़कर की जा रही है। 2017 और 2019 में दिलबाग सिंह के परिवार पर हुई फायरिंग की घटनाओं को भी खंगाला जा रहा है। काला राणा गैंग का नाम सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया है। संवाद
Trending Videos