Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Farmers Stage Sit-in in Yamunanagar Against Market Regulations; Hold Symbolic Road Blockade for Three Hours
{"_id":"69d9f059a72ac5cee4008710","slug":"video-farmers-stage-sit-in-in-yamunanagar-against-market-regulations-hold-symbolic-road-blockade-for-three-hours-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में मंडी नियमों के विरोध में किसानों का धरना, 3 घंटे किया सांकेतिक रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में मंडी नियमों के विरोध में किसानों का धरना, 3 घंटे किया सांकेतिक रोड जाम
यमुनानगर में मंडियों में आ रही परेशानियों से नाराज भारतीय किसान यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान सभा के पदाधिकारी आज जिला सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस के सामने सांकेतिक धरने पर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडियों में उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और नए नियमों के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
धरने के दौरान किसानों ने विशेष रूप से बायोमेट्रिक गेट पास और नंबर प्लेट संबंधी नियमों का विरोध किया। उनका कहना है कि ये नियम किसानों के लिए असुविधाजनक हैं और अनावश्यक रूप से उन्हें रोका-टोक किया जा रहा है। किसानों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन हुआ था, उसी तरह अब नए मंडी नियमों के खिलाफ भी संघर्ष तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के तहत किसानों ने करीब 3 घंटे तक सांकेतिक रूप से रोड जाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना और इन “काले नियमों” को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, हरपाल सूदल, जनरल सांगवान समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रविवार को जो भी किसान अनाज मंडी में पहुंचेगा, अगर उसे रोका गया तो उसका विरोध किया जाएगा।
किसानों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है, अन्यथा आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।