सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic Jam Caused by Overturned Truck at Lal Dhang

Yamuna Nagar News: लाल ढांग पर ट्रक पलटने से लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam Caused by Overturned Truck at Lal Dhang
प्रतापनगर से लाल ढांग के बीच टूटे सड़क के बरम। संवाद - फोटो : सरसों की फसल का गठ्ठर बांधते किसान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

प्रतापनगर। प्रतापनगर से ताजेवाला लाल ढांग तक जाने वाले हाईवे की सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, वहीं किनारों के बरम (सड़क के साइड हिस्से) भी काफी क्षतिग्रस्त और गहरे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आए दिन वाहन सड़क किनारे फिसलकर पलट रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को लाल डांग के नजदीक खनन सामग्री से भरा ट्रक पलटने से घंटों जाम रहा। दो क्रेन की सहायता से ट्रक को हाईवे से हटाया गया। ट्रक हिमाचल प्रदेश से खनन सामग्री लेकर आ रहा था। ट्रक का अगला हिस्सा खाई में झुक गया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश कुमार, योगेश कुमार, परवेज, विकास और जान मोहम्मद ने बताया कि हाल ही में विभाग द्वारा केवल कुछ गड्ढों को भरकर औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि सड़क के किनारे बने बरम अभी भी बेहद खराब स्थिति में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संपूर्ण मरम्मत नहीं की गई तो बड़े हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed