{"_id":"6a2d575f6ebec48cad0546b1","slug":"1002-candidates-took-the-tet-exam-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161714-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 1,002 अभ्यर्थियों ने दी टेट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 1,002 अभ्यर्थियों ने दी टेट की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में टीजीटी परीक्षा के बाद चर्चा करते अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परीक्षा चार केंद्रों में हुई, 86 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया गया। जिले में 1,002 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 1,088 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
परीक्षा में 86 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में 767 और शाम के सत्र में 266 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शनिवार को टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल विषय के लिए टेट की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में आयोजित हुई। सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स विषय की टेट की परीक्षा हुई। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे ही अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया।
दूसरे सत्र में टीजीटी मेडिकल विषय के लिए टेट की परीक्षा हुई। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों ने दोपहर 1 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में सुबह के सत्र में 250 में से 239, झंडूता स्कूल में सुबह के सत्र में 108 में से 100, दोपहर के सत्र में 31 में से 30, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 237 में से 206, दोपहर के सत्र में 84 में से 75 और शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 204 में से 191, दोपहर के सत्र में 174 में से 161 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।