{"_id":"69a58ebe55308876ce01fc5e","slug":"10946-students-in-the-district-will-appear-for-class-10th-and-12th-examinations-from-today-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-155129-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 10,946 विद्यार्थी आज सें देंगे 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 10,946 विद्यार्थी आज सें देंगे 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी और सात उड़नदस्तों की नजर से होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए जिले में 133 केंद्र स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में जिले के 10,946 विद्यार्थी भाग लेंगे। बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नकल पर अंकुश लगाने के लिए जिले में सात उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वायड) गठित किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षाओं के लिए जिले में 133 सरकारी और निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। आंकड़ों के अनुसार 10वीं में सरकारी स्कूलों के 4,091 और निजी स्कूलों के 1,710 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं 12वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों के 3,893 और निजी स्कूलों के 1,252 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
मंगलवार को 12वीं की संस्कृत और 10वीं की अंग्रेजी की पहली परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। विद्यार्थियों को 9:45 बजे प्रश्नपत्र दे दिए जाएंगे, जबकि उत्तर पुस्तिका 10:00 बजे वितरित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की जाएगी। केंद्र के भीतर केवल प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल और बोर्ड ले जाने की अनुमति होगी। बैग सहित घड़ी, मोबाइल फोन जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर जमा करवाए जाएंगे। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 1 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा अवधि के दौरान एसडीएम स्तर के चार और शिक्षा विभाग के तीन उड़नदस्ते भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। शिक्षा विभाग उच्च के अधीक्षक श्रेणी-2 पुरुषोत्तम दत्त ने बताया कि परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos