{"_id":"69a590bed364da9db7060186","slug":"bjp-protests-in-ghumarwin-over-merger-of-girls-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-155107-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कन्या पाठशाला के विलय को लेकर घुमारवीं में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कन्या पाठशाला के विलय को लेकर घुमारवीं में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
घुमारवीं में कन्या पाठशाला के विलय के विरोध में रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मुख्य बाजार तक निकाली रोष रैली, अधिसूचना को वापस लेने की मांग
एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कन्या पाठशाला घुमारवीं के प्रस्तावित विलय को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उपमंडलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यालय से मुख्य बाजार तक रोष रैली निकालते हुए अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई गई।
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडलाधिकारी गौरव चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शहीद विजय पाल स्मारक मुख्यमंत्री आदर्श (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का आदर्श (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रस्तावित विलय निरस्त करने की मांग की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कन्या पाठशाला का विलय कर उसे व्यावहारिक रूप से समाप्त करने का प्रयास बालिकाओं की शिक्षा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह पाठशाला वर्षों से क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित, अनुशासित और सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा प्रदान करती आ रही है। गर्ग ने कहा कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अनेक अभिभावक अपनी बेटियों को सह-शिक्षा वाले विद्यालयों में भेजने को लेकर संकोच करते हैं। ऐसे में क्षेत्र के एकमात्र समर्पित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को समाप्त करना छात्राओं के भविष्य को संकट में डालने जैसा कदम है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार का यह निर्णय बालिका शिक्षा के प्रति उदासीन सोच को दर्शाता है। उनका कहना था कि विशेष रूप से निर्धन परिवारों की छात्राएं इस संस्थान से लाभान्वित होती रही हैं। विलय की स्थिति में नामांकन घटने, पढ़ाई बीच में छूटने तथा बालिका शिक्षा को गंभीर क्षति पहुंचने की आशंका है। नेताओं ने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थापित कन्या विद्यालय को समाप्त करने जैसा निर्णय नीतिगत विरोधाभास को उजागर करता है।
भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि अधिसूचना वापस नहीं ली गई तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। आने वाले समय में व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। इस मौके पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, घुमारवीं मंडल प्रधान सुरेश ठाकुर, भराड़ी मंडल प्रधान जोरावर सिंह पटियाल, भाजपा नेता नवीन शर्मा और मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल उपस्थित रहे।
Trending Videos