{"_id":"69a581669692848f70050841","slug":"managing-committee-of-kahlur-farmers-producer-cooperative-society-limited-dissolved-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155109-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कहलूर किसान उत्पादक सहकारी सभा सीमित की प्रबंधक समिति भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कहलूर किसान उत्पादक सहकारी सभा सीमित की प्रबंधक समिति भंग
विज्ञापन
विज्ञापन
साधारण आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास
एफपीओ की कार्यप्रणाली और वित्तीय स्थिति पर उठे गंभीर सवाल
47 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 1 लाख का कारोबार, सदस्यों में नाराजगी
सरकारी अनुदान के बावजूद उपलब्धियां शून्य, दुरुपयोग की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
मलोखर (बिलासपुर)। कहलूर किसान उत्पादक सहकारी सभा सीमित मलोखर की साधारण आम सभा में प्रबंधक समिति के कार्यों पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसे भंग करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक सभा कार्यालय मलोखर में प्रधान रोशन लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 325 सदस्यों में से 57 सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में एफपीओ की कार्यप्रणाली, वित्तीय स्थिति और निर्धारित व्यावसायिक लक्ष्यों की समीक्षा की गई। सभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संस्था की ओर से 47 लाख रुपये का व्यापार लक्ष्य तय किया था। इसके बावजूद पूरे वर्ष में केवल लगभग 1 लाख रुपये का ही कारोबार हो सका। इस पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि संस्था अपने उद्देश्य से भटक गई है और लगातार व्यावसायिक नुकसान की स्थिति बन रही है।
सदस्यों ने बताया कि परियोजना के तहत सरकार की ओर से एफपीओ के संचालन के लिए प्रशासनिक अनुदान दिया जा रहा है, ताकि संस्था भविष्य में आत्मनिर्भर बन सके और अपने नियमित खर्च स्वयं उठा सके। इसके बावजूद खर्च तो नियमित रूप से हो रहे हैं, लेकिन उपलब्धियां शून्य के बराबर हैं। बैठक में 8 दिसंबर 2025 को सहकारी विभाग की ओर से किए निरीक्षण का हवाला दिया गया। निरीक्षण प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि प्रबंधक समिति निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कोई प्रभावी प्रयास नहीं कर पाई और दायित्वों के निर्वहन में विफल रही। सदस्यों ने आरोप लगाया कि इससे सरकारी अनुदान के दुरुपयोग की आशंका भी पैदा होती है।
प्रशासक नियुक्त करने की मांग
स्थिति को गंभीर मानते हुए आम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रबंधक समिति को भंग किया जाए। साथ ही सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, बिलासपुर से आग्रह किया कि संस्था में प्रशासक नियुक्त किया जाए, ताकि विधिवत चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन हो सके। संस्था का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
ये रहे मौजूद
माया देवी, बाबू राम, अमी चंद, भगत राम, धर्मपाल, हेमलता, देवी सिंह, शक्ति देवी, भीमचंद, देवी राम, सुआरू देवी, मनोहर लाल, बाबूराम, रोशन लाल, जोगिंद्र पाल, कमल कांत, नेमीचंद, लाला राम, मदन लाल, सोनू कुमार, देश राज, नीलम देवी, हरी लाल, बाबू राम, लाल मन, हेमंत कुमार, रामजी कुमार, सुमन देवी, गीता राम, तृप्ता देवी, देवी राम, रीनू देवी, सुखदेव, जितेंद्र कुमार, चमन लाल, लेखराम, सुनीता देवी, धर्म दास, दौलत राम, मनोहर लाल, भगत राम, देवेंद्र कुमार, हरी राम, रोशन लाल, नरेश कुमार, पवन कुमार, हेम राज, राधा देवी, कांता देवी, रीमा देवी, हीरा सिंह, रूप लाल, चेतराम, राजेंद्र कुमार, महंती देवी और संजीव कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos