{"_id":"69a6db189c3749872d0155fa","slug":"video-rajesh-dharmani-said-sanskrit-colleges-play-an-important-role-in-preserving-the-glorious-heritage-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजेश धर्माणी बोले- गौरवशाली विरासत को संजोने में संस्कृत महाविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश धर्माणी बोले- गौरवशाली विरासत को संजोने में संस्कृत महाविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका
भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का आधार संस्कृत भाषा रही है। वेद, उपनिषद, पुराण, रामायण, महाभारत, आयुर्वेद, ज्योतिष और दर्शन जैसे अनमोल ग्रंथ संस्कृत में ही रचे गए हैं। इस गौरवशाली विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में संस्कृत महाविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही। महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि मंत्री राजेश धर्माणी ने विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्कृत महाविद्यालय केवल भाषा का शिक्षण ही नहीं करते हैं बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्म, नैतिक मूल्यों और परंपराओं का भी संरक्षण करते हैं। संस्कृत महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को व्याकरण, साहित्य, वेद, वेदांग, न्याय, मीमांसा, दर्शन, कर्मकांड, ज्योतिष और योग जैसे विषयों का गहन अध्ययन कराया जाता है। संस्कृत महाविद्यालयों में शिक्षा का वातावरण अनुशासित, शांत और आध्यात्मिक होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।