{"_id":"6a70cbf1ffe3c555c40ebf33","slug":"232-grams-of-chitta-seized-in-two-cases-three-smugglers-arrested-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164825-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दो मामलों में 232 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दो मामलों में 232 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्यावर और मंदरी घाट के पास बसों की जांच के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई
नशा तस्करी की सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 232 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव टीम ने फोरलेन पर बलोह के समीप लिंक मार्ग मल्यावर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक बस को जांच के लिए रोका गया। बस में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली और उसके कब्जे से 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान रूबल निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के कब्जे से करीब 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दूसरे मामले में स्पेशल डिटेक्टिव टीम ने बलोह के नजदीक मंदरी घाट के पास यातायात चेकिंग के दौरान नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार दो युवक पुलिस को देख कर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली और उनके कब्जे से 110 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान नीरज कुमार और विकास दोनों निवासी डैहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों मामलों में पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
19 नशा तस्करों पर कार्रवाई की तैयारी
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर ने पीट-एनडीपीएस एक्ट के तहत 19 मामलों के प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजे हैं। इन मामलों में ऐसे आरोपियों को शामिल किया गया है जो नशा तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित आरोपियों के विरुद्ध पीट-एनडीपीएस एक्ट के तहत निवारक निरुद्ध (प्रिवेंटिव डिटेंशन) की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
कोट
दोनों मामलों में कुल 232 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। बिलासपुर पुलिस का फोकस केवल बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने पर है।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर