{"_id":"6a70cc8863f2169e560598a0","slug":"pensioners-outraged-over-unfulfilled-promises-will-raise-their-voices-against-the-government-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164838-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वादे पूरे न होने से पेंशनरों में रोष, सरकार के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वादे पूरे न होने से पेंशनरों में रोष, सरकार के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की घाघस इकाई की बैठक में रोशन लाल को सम्मानित करते हुए। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघस में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, एरियर और डीए की किस्त जारी करने की उठाई मांग
आठ अगस्त को कांगड़ा के शाहपुर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर सदर खंड की घाघस इकाई की बैठक शिव मंदिर घाघस में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान हरिदास ठाकुर ने की।
बैठक में जिला प्रधान चेतराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सचिव बाबू राम शर्मा ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों का अभिनंदन किया। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया और सदस्यों का सदस्य शुल्क लेकर नवीनीकरण भी किया गया। प्रधान हरिदास ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से पेंशनर के साथ धोखा किया जा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से पेंशनर के साथ किए गए वादे को नहीं निभा रहे हैं और झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के पेंशनर शाहपुर कांगड़ा में आठ अगस्त को पहुंचकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए भाग लेंगे। जिला प्रधान चेत राम वर्मा ने पेंशनर की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने हक की खातिर सजग रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत की महंगाई भत्ते की किस्त कब से देय और उनका एरियर कब से लेना है। मुख्यमंत्री ने खुद ही 31 जुलाई 2026 तक 1-1-2016 से 31-1-2026 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 40 प्रतिशत बकाया देने की बात कही थी। उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया, जिससे पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में 75 साल की आयु पूर्ण करने के बाद इकाई वरिष्ठ उप प्रधान रोशन लाल चौहान को स्मृति चिह्न और मफलर देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सुख राम भाटिया, सुरेंद्र कुमार, दौलत राम ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, श्याम लाल वर्मा, लिखू राम, बक्शी राम भाटिया, बिशन दास, प्रकाश चंद ठाकुर, भगत राम, जगत पाल, बुद्धि राम, श्याम लाल, रतिराम शर्मा, हरिदास ठाकुर, बाबू राम शर्मा आदि उपस्थित रहे।