{"_id":"6a70cc2a2f9f3f3f960463bd","slug":"tree-plantation-drive-at-aiims-bilaspur-pledge-taken-to-increase-greenery-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164848-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में पौधरोपण अभियान, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में पौधरोपण अभियान, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में पौध रोपण करते हुए कार्यकारी निदेशक और अन्य। स्रोत: एम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकारी निदेशक डॉ. दलजीत सिंह ने किया शुभारंभ, संस्थान परिसर में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉक्टर दलजीत सिंह ने किया।
उन्होंने संस्थान परिसर में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एम्स बिलासपुर के फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और संस्थान को हरा-भरा बनाने में योगदान दिया। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधरोपण न केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक अहम कदम है। उन्होंने एम्स परिवार के सभी सदस्यों से पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान परिसर में हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे। एम्स बिलासपुर की इस पहल का उद्देश्य परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ और टिकाऊ पर्यावरण को बढ़ावा देना है। पौधरोपण अभियान में संस्थान के सभी वर्गों की सहभागिता रही।