{"_id":"6a70cc46d7b901ace80e1c34","slug":"apply-for-new-admissions-and-re-registration-at-ignou-by-august-16-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164847-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी, पीजी, डिप्लोमा कार्यक्रमों में ले सकते हैं दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 16 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
एलएससी-1174, स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के इग्नू समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह कपिल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जुलाई सत्र के लिए यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) और ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। दाखिले के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने घर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, गृहिणियों, व्यवसायियों और उन युवाओं के लिए लाभकारी हैं, जो नियमित शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई नहीं कर पाते। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य असुविधा से बचा जा सके। प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों के चयन, दस्तावेजों और अन्य आवश्यक जानकारियों के संबंध में विद्यार्थी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।