{"_id":"6a70cc11631167349305da5f","slug":"kendriya-vidyalaya-ghumarwin-to-get-its-own-building-students-to-study-on-a-single-campus-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164843-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को मिलेगी अपनी छत, एक परिसर में पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को मिलेगी अपनी छत, एक परिसर में पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं पहुंचे उपायुक्त बच्चों से संवाद करते हुए। स्रोत: डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने स्कूल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कहा-लीज डीड की औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी
विद्यार्थियों से संवाद कर लक्ष्य, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता का आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों और स्कूल प्रशासन को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्कूल को एक ही परिसर में संचालित करने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सोमवार को केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का दौरा कर स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन के साथ विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भूमि का आवंटन किया जा चुका है। भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लीज डीड से संबंधित औपचारिकताओं को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के एक ही परिसर में संचालित होने से विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वर्तमान में पेश आ रही समस्याओं का समाधान होगा। दौरे के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना, अनुशासन बनाए रखना और लगातार कड़ी मेहनत करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर चयन को लेकर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में उपलब्ध उच्च शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि समय पर लिया गया सही निर्णय भविष्य में सफलता की राह आसान कर सकता है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। युवाओं को इससे बचाने के लिए खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों और अन्य सह-पाठ्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और सकारात्मक कार्यों से जुड़कर नशे जैसी बुराई का मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।