फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25,000 devotees sought blessings at the Shri Naina Devi Temple.

Bilaspur News: श्री नयना देवी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Sat, 08 Aug 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
25,000 devotees sought blessings at the Shri Naina Devi Temple.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
श्रावण अष्टमी मेले से पहले बढ़ी भक्तों की संख्या, दिनभर लगी रहीं कतारें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नयना देवी जी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों में भी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से उत्साह है। श्री नयना देवी जी में 13 अगस्त से श्रावण अष्टमी मेला शुरू होने जा रहा है। मेले के नजदीक आते ही श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो गया है। प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से मेले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed