{"_id":"6a776339c97f6e734e0787ef","slug":"bull-killed-youth-critically-injured-after-being-hit-by-speeding-pickup-truck-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165137-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बैल की मौत, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बैल की मौत, युवक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दकड़ी चौक के समीप पेश आया हादसा, चालक वाहन समेत फरार, घायल एम्स रेफर
घटना पीछे चल रहे वाहन के कैमरे में हुई कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत शहर के दकड़ी चौक के समीप शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे एक युवक और बैल को टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे हमीरपुर से बिलासपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप दकड़ी चौक के समीप पहुंची। इसी दौरान सड़क पर खड़े बैल और सड़क पार कर रहे युवक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप ने पहले बैल को टक्कर मारी और इसके बाद सड़क पार कर रहे किशोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने की बजाय मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान पवन कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन कुमार दकड़ी चौक के समीप एक दुकान पर काम करता है। हादसे के बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे की घटना पीछे से आ रहे एक वाहन में सवार लोगों की ओर से बनाए गए वीडियो में भी रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप काफी तेज रफ्तार में थी। पीछे चल रहे वाहन में सवार लोगों ने इसकी तेज गति को देखते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान पिकअप ने आगे जाकर पहले बैल और फिर किशोर को टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
दकड़ी चौक पर लावारिस पशु बने परेशानी
दकड़ी चौक पर लावारिस पशुओं को वाहनों की टक्कर लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क पर घूमते बैल और अन्य लावारिस पशुओं के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कई पशु पहले भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
कोट
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक को एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन व उसके चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-अभिषेक धीमान, एसपी, बिलासपुर