फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The devotion of Dhruva and Prahlad conveys a message of unwavering faith.

Bilaspur News: ध्रुव-प्रह्लाद की भक्ति से मिलता है अटूट विश्वास का संदेश

Sat, 08 Aug 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The devotion of Dhruva and Prahlad conveys a message of unwavering faith.
लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित कथा में कथा श्रवण करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य सुनील वशिष्ठ ने कपिल उपदेश, ध्रुव चरित्र, विदुर चरित्र, जड़भरत प्रसंग और भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। आचार्य ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि बाल अवस्था में ध्रुव ने कठिन तपस्या और अटूट भक्ति से भगवान विष्णु को प्रसन्न किया। उनका जीवन दृढ़ संकल्प और ईश्वर के प्रति विश्वास की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भक्त प्रहलाद की भक्ति अडिग रही। उनकी रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर अधर्म का अंत किया। उन्होंने विदुर-मैत्रेय संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने विदुर के घर प्रेम से परोसे गए साग-पात को स्वीकार किया। इससे संदेश मिलता है कि भगवान वस्तु नहीं, भक्त का भाव देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed