{"_id":"6a77705218c66b56200fef51","slug":"shivani-secured-first-place-in-the-mehndi-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-165169-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत बल्हसीहणा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र तरेलू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मीना कुमारी ने की।
महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें शिवानी प्रथम, कोमल द्वितीय, तानिया तृतीय और मनीषा चौथे स्थान पर रहीं। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने स्तनपान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है। जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करवाना चाहिए। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कुपोषण समेत कई बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं को स्तनपान संबंधी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए 14 से 15 वर्ष की बच्चियों का टीकाकरण करवाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर आशा फैसिलिटेटर अंजना गौतम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।