फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP's Tiranga Yatra held in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा

Sat, 08 Aug 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP's Tiranga Yatra held in Ghumarwin
घुमारवीं में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
हाथों में तिरंगा लेकर शहर में किया मार्च,भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग बोले- देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को घुमारवीं में भाजपा ने शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतरे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
भाजपा की तिरंगा यात्रा मिलन पैलेस से शुरू हुई और एम फॉर यू होटल, इंदिरा मार्केट, बस अड्डा और तहसील मार्ग से होते हुए गांधी चौक पहुंची। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए हजारों वीरों ने अपना जीवन न्योछावर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीरों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और शहीदों के योगदान से अवगत करवाना समय की जरूरत है। गर्ग ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में भाजपा की जिला प्रभारी रश्मी धर सूद और सह प्रभारी देशराज विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के बलिदान से मिली है। राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, सम्मान और संप्रभुता का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed