{"_id":"6a77676bde107c9b8903c54d","slug":"tractor-falls-into-150-meter-deep-gorge-at-vinayakghat-driver-dies-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165159-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विनायकघाट में 150 मीटर नीचे खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विनायकघाट में 150 मीटर नीचे खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन
विनायक घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रैक्टर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में दो लोग घायल, ब्रह्मपुखर से कोठीपुरा जा रहा था ट्रैक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस चौकी नम्होल के तहत विनायकघाट के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ब्रह्मपुखर से कोठीपुरा की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे लोहे का सामान लदा हुआ था। विनायकघाट के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हादसे में ट्रैक्टर चालक किसना कुजुर पुत्र इंद्रसाय निवासी गांव गड़बहारी, डाकघर उल्किया, तहसील एवं जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोरोने लियुस एक्का पुत्र इस्माइल एक्का निवासी छत्तीसगढ़ और उसका साथी दीपक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी नम्होल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की छानबीन शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर खड्ड में जा गिरा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।