{"_id":"6a7766bb7e4c8665f00f4230","slug":"demand-to-secure-the-due-share-of-bilaspurs-panchayats-in-the-dmft-fund-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165177-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डीएमएफटी फंड में बिलासपुर की पंचायतों को हक दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डीएमएफटी फंड में बिलासपुर की पंचायतों को हक दिलाने की मांग
विज्ञापन
दिल्ली में अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंची सुरभि ठाकुर। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद नम्होल वार्ड की सदस्य ने सांसद अनुराग ठाकुर से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद नम्होल वार्ड की सदस्य सुरभि ठाकुर ने दिल्ली में सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर क्षेत्र की विकास संबंधी मांगें रखीं। उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से प्रभावित बिलासपुर की करीब 10 पंचायतों को डीएमएफटी फंड का उचित लाभ देने की मांग की। सुरभि ठाकुर ने कहा कि प्रभावित पंचायतों के लोग प्रदूषण की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन विकास कार्यों के लिए उन्हें फंड का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा। अनुराग ठाकुर ने मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने और सोलन के उपायुक्त से बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आईटीआई सोहल में दो के बजाय पांच ट्रेड शुरू करने, पंप ऑपरेटर, सिलाई-कढ़ाई और मेकेनिकल ट्रेड शुरू करने की मांग भी रखी।