सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   9.2 grams of chitta recovered from two bike-riding youths in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में बाइक सवार दो युवकों से 9.2 ग्राम चिट्टा बरामद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
9.2 grams of chitta recovered from two bike-riding youths in Ghumarwin
घुमारवीं में चिट्टा के साथ पकड़े दो आरोपी नीचे बैठे हुए और मौजूद पुलिसकर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पनोह में नाकाबंदी, पंजाब और मंडी के युवक गिरफ्तार
Trending Videos

पुलिस सप्लाई नेटवर्क और स्रोत की जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घुमारवीं पुलिस ने पनोह के समीप ओवरहेड फुटब्रिज के पास नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों से 9.2 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम नियमित गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान पनोह के पास एक बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब बाइक को जांच के लिए रोका तो उस पर दो युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबराए हुए नजर आए, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जे से 9.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान आर्यन सिंह निवासी न्यू रामनगर गैसपुरा, लुधियाना, पंजाब तथा मनोज कुमार निवासी गांव अलसू डाकघर डैहर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाइक को भी कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में शामिल हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed