सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rehearsal for voting for employees

Bilaspur News: कर्मचारियों को मतदान की करवाई रिहर्सल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal for voting for employees
विज्ञापन
विकासखंड सदर के 350 चुनाव कर्मियों ने लिया भाग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकासखंड सदर में पंचायतीराज चुनाव के संचालन को लेकर पीठासीन अधिकारियों एवं पोलिंग अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आंबेडकर भवन लखनपुर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 350 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी सदर विजय कुमार तथा जिला अंकेक्षण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण विश्वनाथ शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पंचायत चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों को बैलट पेपर, बैलट बॉक्स तथा पंचायत चुनाव में प्रयुक्त होने वाले प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। इसके अलावा मतदाताओं द्वारा मतपत्र पर मोहर लगाने की सही प्रक्रिया, मतदाता सूची के उपयोग तथा ऑनलाइन डाटा भरने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed