सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gate rally demanding minimum wage of Rs 26,000

Bilaspur News: न्यूनतम वेतन 26 हजार करने की मांग को लेकर गेट रैली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gate rally demanding minimum wage of Rs 26,000
लेबर कोड के विरोध में मैहला में प्रतियां जलाते और प्रदर्शन करते सीटू के पदाधिकारी व मजूदर। स्रो
विज्ञापन
चार लेबर कोडों के विरोध में सीटू का प्रदर्शन, श्रम संहिताओं की प्रतियां फूंकीं
Trending Videos

मजदूरों से एकजुट होकर लड़ाई को मजबूत करने का किया आह्वान
मैक्स कंपनी साइट पर मजदूरों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। चार लेबर कोडों के विरोध और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह लागू करने की मांग को लेकर सीटू की जिला कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को जिला बिलासपुर के मैहला स्थित मैक्स कंपनी की निर्माण साइट पर गेट रैली और विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर और साइट कामगार यूनियन के प्रधान रविंद्र कुमार ने की।
सीटू जिला कमेटी के प्रधान लखनपाल शर्मा ने कहा कि देश इस समय आर्थिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार मजदूरों और मेहनतकश वर्ग के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का लाभ बड़े कॉरपोरेट घरानों को मिल रहा है, जबकि मजदूर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और शोषण जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक काम करने के बावजूद मजदूरों को उचित वेतन नहीं मिल रहा है और लगातार बढ़ती महंगाई ने श्रमिकों का जीवन और अधिक कठिन बना दिया है। लखनपाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, पानीपत, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भी मजदूर संगठन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ट्रेड यूनियनों की संयुक्त समिति ने मांग उठाई कि न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए तथा चारों लेबर कोड तुरंत वापस लिए जाएं। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध स्वरूप श्रम संहिताओं की प्रतियां भी जलाईं।
सभा को जिला कोषाध्यक्ष सीमा कौशल, कुलबंत ठाकुर, जिला सचिव विजय कुमार और बलवीर सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने मजदूरों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed