{"_id":"6a2ffc2ea2f35619d7075e1c","slug":"admissions-to-undergraduate-classes-at-jukhala-college-will-be-available-until-june-19-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161799-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में 19 जून तक मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में 19 जून तक मिलेगा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय कॉलेज जुखाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जून तक किए जाएंगे।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 19 जून तक कॉलेज में प्रवेश संबंधी परामर्श सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 20 जून को कॉलेज के सूचनापट और आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 21 जून से 23 जून तक विद्यार्थी अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। दूसरे और तीसरे साल के विद्यार्थी 19 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण और फीस जमा करके अपनी रोल ऑन प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वह समय रहते प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करें और संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही है गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए एंटी-रैगिंग काउंसलिंग एवं विषय चयन सहित विभिन्न शैक्षणिक पहलुओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 30 जून को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सांस्कृतिक, खेलकूद कॅरिअर मार्गदर्शन, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर रेंजर कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कॉलेज में पिछले दो साल से विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया है। प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट अथवा कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।