{"_id":"6a2fefb4bf5b7c07ca0536e7","slug":"dharmani-administers-oath-to-pradhans-and-up-pradhans-emphasizes-model-panchayats-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161808-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धर्माणी ने प्रधानों-उपप्रधानों को दिलाई शपथ, आदर्श पंचायतों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धर्माणी ने प्रधानों-उपप्रधानों को दिलाई शपथ, आदर्श पंचायतों पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिल स्तरीय कार्यक्रम शपथ लेते नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधान। स्रोत: डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंत्री धर्माणी ने नव-निर्वाचित प्रधानों व उप-प्रधानों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
बिलासपुर के भाषा एवं संस्कृति भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को बिलासपुर में नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाषा एवं संस्कृति भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। धर्माणी ने आदर्श पंचायतों के निर्माण के लिए गंभीरता से कार्य करने पर भी जोर दिया।
धर्माणी ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पंचायतों से निर्णय लेते समय समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को केंद्र में रखने को कहा। मंत्री ने राजनीतिक प्रतिशोध से ऊपर उठकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने गांवों के सतत विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आत्मनिर्भर पंचायतों के निर्माण पर बल दिया। धर्माणी ने पंचायतों की आय बढ़ाने वाली विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हिम परिवार योजना के तहत प्रथम चरण में एक लाख बीस हजार जरूरतमंद परिवारों को जोड़ रही है। इनमें विधवा, अनाथ, परित्यक्त महिलाएं, गंभीर बीमारियों से पीड़ित और मनरेगा में नब्बे दिन कार्य करने वाले परिवार शामिल हैं।
नशा मुक्त हिमाचल और सामाजिक पहल
धर्माणी ने पंचायतों से कचरा मुक्त गांव, पर्यावरण संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने बेटियों के प्रति भेदभाव रहित वातावरण बनाने का आह्वान किया। मंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मंत्री ने नशा मुक्त पंचायतों के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने में सरकार को सहयोग देने की भी अपील की।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थिति
धर्माणी ने नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण का संकल्प भी दिलाया। समारोह में विधायक रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल और त्रिलोक जमवाल उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप भी मौजूद थे। एचआरटीसी निदेशक संदीप सांख्यान सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।