सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mega Mock Drill: 327 people safely evacuated from various locations.

मेगा मॉक ड्रिल : विभिन्न स्थानों से 327 लोगों को सुरक्षित निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mega Mock Drill: 327 people safely evacuated from various locations.
बिलासपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में घायल को रेस्क्यू करते जवान। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बिलासपुर में आपदा से निपटने की तैयारी का किया अभ्यास

भूकंप, आग और भूस्खलन के विभिन्न परिदृश्यों पर हुआ अभ्यास
बिलासपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सौजन्य से सोमवार को 10वां बड़ा मॉक अभ्यास-2026 आयोजित हुआ। इसमें भूकंप, आग और भूस्खलन जैसे विभिन्न आपदा परिदृश्यों का परीक्षण किया गया। जिलेभर में कुल 327 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिससे आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन हुआ।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता परखना है। इसका लक्ष्य वास्तविक आपदा में राहत एवं बचाव को अधिक प्रभावी बनाना है। बड़ा मॉक अभ्यास के तहत जिले के सभी प्रमुख उपमंडलों और विकास खंडों में अभियान चलाए गए। कुल 158 घायलों को उपचार दिया गया। इनमें से 76 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया, जबकि 68 को अस्पतालों में भर्ती या स्थानांतरित किया गया। परिदृश्य के अनुसार 14 लोगों की मृत्यु हुई। उपायुक्त राहुल कुमार ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास वास्तविक आपदाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी और स्वास्थ्य केंद्रों में अभ्यास
सदर उपमंडल के गांधी मार्केट में आग लगने का परिदृश्य बना। अग्निशमन विभाग ने पांच घायलों को सुरक्षित निकाला। पूर्णम खरीदारी केंद्र और क्षेत्रीय अस्पताल में भूकंप के बाद बचाव कार्य हुए। कुल 18 लोगों को निकाला गया, दो की मृत्यु दर्शाई गई। झंडूता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी भूकंप प्रभावित स्थिति में नौ लोगों को सुरक्षित निकाला गया। स्वारघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें पांच घायल थे।
विज्ञापन

ग्रामीण और सड़क मार्ग पर बचाव कार्य
घुमारवीं विकास खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह चुरानी में भवन गिरने का परिदृश्य तैयार किया गया। घटना के समय स्कूल में 120 विद्यार्थी मौजूद थे। राहत एवं बचाव अभियान में कई विद्यार्थी घायल हुए। परिदृश्य के अनुसार कुछ विद्यार्थियों की मृत्यु दर्शाई गई और बीस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समलेटू चार लेन क्षेत्र में भूस्खलन का अभ्यास हुआ। एक वाहन मलबे की चपेट में आया, चारों लोग सुरक्षित निकाले गए।

बिलासपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में घायल को रेस्क्यू करते जवान। स्रोत: डीपीआरओ

बिलासपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में घायल को रेस्क्यू करते जवान। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed