सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Newly elected Pradhans and Up-Pradhans pledged to ensure development and a drug-free Panchayat.

Bilaspur News: नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने लिया विकास और नशामुक्त पंचायत का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Newly elected Pradhans and Up-Pradhans pledged to ensure development and a drug-free Panchayat.
सुनीता देवी
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद बोले, बिना भेदभाव होगा विकास, युवाओं और महिलाओं पर रहेगा विशेष फोकस

निर्वाचित करने के लिए जनता का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह के बाद नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने पंचायतों के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायतों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं को खेल गतिविधियों, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी योजनाओं से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पंचायतों को नशा मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही। जनप्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सौहार्द को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उनका कहना था कि पंचायतों के विकास में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कर गांवों को आदर्श पंचायतों के रूप में विकसित किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़क, पेयजल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। युवाओं को खेल गतिविधियों और रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रत्येक परिवार की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों का समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा। - मंगल ठाकुर, प्रधान, ग्राम पंचायत बड़गांव
विज्ञापन


इनसेट
महिलाओं के सशक्तीकरण और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी। पंचायत में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहभागिता से विकास कार्यों को गति दी जाएगी। पंचायत में पारदर्शिता और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना किसी भेदभाव से सभी लोगों के लिए समान विकास कार्य किया जाएगा। - सुनीता देवी, प्रधान, ग्राम पंचायत निहान

इनसेट
पंचायत में विकास कार्यों को जनसहभागिता से आगे बढ़ाया जाएगा। महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान रहेगा। पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए सामाजिक संगठनों और युवाओं का सहयोग लिया जाएगा। सभी वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और सुलझाया जाएगा। - शैलजा शर्मा, उप प्रधान, ग्राम पंचायत समोह

इनसेट
पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी लोगों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। युवाओं को खेल और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। नशे के खिलाफ अभियान चलाकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने का प्रयास रहेगा। - अभिषेक ठाकुर, प्रधान, ग्राम पंचायत धार टटोह

इनसेट
पंचायत में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियानों को भी गति दी जाएगी। पंचायत के विकास में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। - सुशील परमार, उप प्रधान, ग्राम पंचायत करलोटी
इनसेट
पंचायत को विकास के नए आयाम देने के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। सड़क, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खेल मैदान और जनहित से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार का प्रयास होगा। पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। - विनय कुमार शर्मा, प्रधान, ग्राम पंचायत कपाहड़ा

सुनीता देवी

सुनीता देवी

सुनीता देवी

सुनीता देवी

सुनीता देवी

सुनीता देवी

सुनीता देवी

सुनीता देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed