{"_id":"6a2ff773b0e90ef3be09b217","slug":"consensus-reached-on-three-names-for-the-himachal-state-pharmacy-council-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161830-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिमाचल राज्य फार्मेसी काउंसिल के लिए तीन नामों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिमाचल राज्य फार्मेसी काउंसिल के लिए तीन नामों पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित हॉस्पिटल फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में मौजूद सदस्य। स्रोत: एसोसि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अधिवेशन में 10 जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
संवाद समाचार एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सामान्य अधिवेशन सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के 10 जिलों से आए फार्मेसी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल के सदस्यों के चयन को लेकर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति बनाना रहा।
अधिवेशन में स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश राणा ने पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष एवं फार्मेसी काउंसिल ऑफ भारत के सदस्य गोपाल कृष्ण शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में 47 से अधिक प्रतिनिधियों और सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल के सदस्य पद के लिए सुरेंद्र नड्डा बिलासपुर, ओम वर्मा कुल्लू और हितेंद्र सिंह तोमर सिरमौर के नाम प्रस्तावित और अनुमोदित किए गए। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चयनित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे फार्मेसी समुदाय के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे। अधिवेशन में राज्य अध्यक्ष राजेश कुमार, महासचिव कुशाल सिंह, संगठन मंत्री प्रवेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारी सदस्यों ने भाग लिया।