फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Apply by August 10 for admission to Class 6 at JNV.

Bilaspur News: जेएनवी में छठी कक्षा में दाखिले के लिए दस अगस्त तक करें आवेदन

Sat, 08 Aug 2026 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Apply by August 10 for admission to Class 6 at JNV.
प्रवेश के लिए केवल ऑनलाइन ही किया जाएगा आवेदन
विज्ञापन

अभी तक 1,900 विद्यार्थियों ने करवाया है पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बिलासपुर में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कटोच ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अगस्त किया गया है। यह आवेदन जेएनवी में छठी कक्षा की 80 सीटों के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार 2,600 विद्यार्थियों के आवेदन करने का लक्ष्य रखा गया हैं। अभी तक करीब 1,900 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण करवाया हैं। दाखिले के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जाएगा। इसके लिए वह सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे हो। विद्यार्थी बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। विद्यार्थी की आयु 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन करना है, उनके लिए 11 अगस्त और 12 अगस्त को करेक्शन विंडो खुली रहेगी। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। विद्यार्थियों की लिखित प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर के संबंधित वेबपेज www.navodaya.gov.in/nvs/school/BILASPUR/en/home/index.html के माध्यम से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक/विद्यार्थी स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 9418114501, 9872311414 और 8219844779 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed