सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Arki MLA laid the foundation stone for development works worth Rs 70 lakh in Chakhar.

Bilaspur News: चाखड़ में 70 लाख के विकास कार्यों की अर्की के विधायक ने रखी आधारशिला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Arki MLA laid the foundation stone for development works worth Rs 70 lakh in Chakhar.
संजय अवस्थी चाखड़ में विकास कार्यों की आधारशिला रखते हुए।
विज्ञापन
संजय अवस्थी बोले, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। आर्थिक विषमताओं के बावजूद प्रदेश सरकार हिमाचल के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत चाखड़ के तून बड़ियार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो एंबुलेंस मार्गों असलू-मैथी-पाथा-मटरेच तथा बुघार-बायटाडू की आधारशिला रखी। यह राशि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और अर्की क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। सीमित संसाधनों और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद वर्तमान सरकार ने प्रभावी नीतिगत निर्णय लिए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विधायक ने बताया कि बजट 2026-27 में किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। गाय के दूध का समर्थन मूल्य 61 रुपये और भैंस का 71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही गेहूं, मक्का, हल्दी और अदरक जैसी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकांश आबादी गांवों में रहती है, इसलिए सरकार का मुख्य फोकस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना और युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाना है। इस दौरान विधायक संजय अवस्थी ने दाड़लाघाट में आयोजित एसडीटीओ और एटीटीओ द्वारा 32वें वार्षिक देव जातर समारोह में भी भाग लिया और 9 देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया तथा देवताओं के साथ आए पुजारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed