सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Arpit defeated Honey to win the title in the under-15 category

Bilaspur News: अंडर-15 आयुवर्ग वर्ग में हनी को हराकर अर्पित ने किया खिताब पर कब्जा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Arpit defeated Honey to win the title in the under-15 category
धर्मपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मां मनसा माता मेले में पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में जिला स्तरीय मनसा माता मेले में खेल गतिविधि कमेटी की ओर से आर्य समाज हाल में बैडमिंटन जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कसौली के तहसीलदार जगपाल सिंह ने किया, जबकि एपीएमसी सदस्य महेश गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जूनियर खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 एकल फाइनल मुकाबले में अर्पित ने हनी को 15-11, 15-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 सेमीफाइनल में मृदुल ने आदवित को 15-11, 13-15, 17-15 से हराया, जबकि काव्याश ने सुमित को 10-15, 15-13, 16-14 से मात दी। डबल्स मुकाबले में मृदुल और काव्याश की जोड़ी ने आदर्श और आलोक को 15-12, 15-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं इशित और दर्श ने वेद और वंश को 15-13, 15-10 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में रितिक ने नीलादरी को 15-13, 17-15 से हराया। वहीं अन्य वर्गों के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed