सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Awareness and caution are necessary to protect from heat: Dr. Kartikeya

गर्मी से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी जरूरी : डॉ. कार्तिकेय

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Awareness and caution are necessary to protect from heat: Dr. Kartikeya
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश में चिकित्सा अधिकारी डा. कार्तिकेय सिंह चंदेल गर्मी से बचाव को
विज्ञापन
लू और धूप से बचने के लिए हल्के कपड़े पहनने की दी सलाह
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश( बिलासपुर)। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कार्तिकेय सिंह चंदेल ने अस्पताल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान के कारण शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी में चक्कर आना, कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी, बेहोशी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और धूप में काम करने वाले श्रमिक इस मौसम में अधिक संवेदनशील होते हैं। लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और ओआरएस, नींबू पानी सहित अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय छाता, टोपी या सूती कपड़ों का प्रयोग करें तथा हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, चक्कर आना, भ्रम की स्थिति, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार देना चाहिए और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे प्रभावी उपाय हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर लोग लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed