सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner visits Kyari-Jabal area, listens to villagers' problems

Bilaspur News: उपायुक्त ने क्यारी-जबल क्षेत्र का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner visits Kyari-Jabal area, listens to villagers' problems
क्यारी में निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त व मौजूद ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
-भूस्खलन के कारण सड़क हुई है क्षतिग्रस्त, उपायुक्त ने शीघ्र समधाना के दिए निर्देश
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्यारी और जबल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्यारी से जबल सड़क पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न कठिनाइयों का जायजा लिया और मझेड़ और कुटैहला के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि भूस्खलन के कारण सड़क के क्षतिग्रस्त होने से क्यारी गांव के लोगों को श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए लगभग 13 से 14 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्या के समाधान की दिशा आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने क्यारी क्षेत्र में की जा रही कटिंग का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कटिंग से निकलने वाले पत्थरों को कोई व्यक्ति न उठा सके, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने फोरलेन सड़क कटिंग निर्माण कार्य के कारण ग्रामीणों को बिजली, पेयजल आपूर्ति सहित आ रही अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम श्री नयना देवी जी धर्मपाल, डीएफओ राजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता, एनएचएआई के अधिकारी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष होशियार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed