सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Environmental protection is not only the responsibility of government departments, but of every individual: Gupta

केवल सरकारी विभागों का ही नहीं, प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है पर्यावरण संरक्षण : गुप्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Environmental protection is not only the responsibility of government departments, but of every individual: Gupta
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर दिया हरित भविष्य का संदेश
Trending Videos

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त अभियान में लगाए 50 पौधे
मानसून में चलेगा व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रेलवे निर्माण कार्य में संलग्न एफकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सहयोग से विशेष पौधरोपण एवं जन-जागरूकता अभियान चला।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वरुण गुप्ता, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता अंशुल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। औद्योगिक एवं निर्माण गतिविधियों से जुड़े संस्थानों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कर्मचारियों से जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने तथा हरित गतिविधियों में नियमित भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान दोनों कंपनियों के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधियों ने मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के तहत एफकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मंडी मानवा एवं रघुनाथपुरा स्थित परियोजना क्षेत्र तथा दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के टाली, जकातखाना स्टेशन यार्ड के निकट कार्यस्थल पर कुल 50 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई। प्रतिभागियों को प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर एएफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed