{"_id":"6a621e08ef8f769758034832","slug":"awareness-camp-in-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164206-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सही संगति अपनाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सही संगति अपनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पुलिस उपाधीक्षक लीव रिजर्व मनीष चौधरी और मुख्य वक्ता थाना प्रभारी झंडूता राजेंद्र कुमार रहे।
पुलिस उपाधीक्षक ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से चिट्टा जैसे घातक नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि चिट्टे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर देती है और कई युवाओं का भविष्य बर्बाद कर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, सही संगति अपनाने, अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता ने नशीले पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों, नशा तस्करी के दुष्परिणाम और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय ठाकुर ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कॉलेज में समय-समय पर जागरूकता व्याख्यान, रैलियां, पोस्टर निर्माण, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बन सके। सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।