{"_id":"6a62249dcd089b9d4d05320b","slug":"road-closed-due-to-work-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164247-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निर्माण कार्य के चलते स्वारघाट-मंडी भराड़ी मार्ग दो दिन पांच घंटे रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निर्माण कार्य के चलते स्वारघाट-मंडी भराड़ी मार्ग दो दिन पांच घंटे रहेगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज और कल पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी आवाजाही
वाहनों को स्वारघाट से नौणी चौक बिलासपुर होकर भेजा जाएगा
एंबुलेंस, स्कूल बसों और आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर स्वारघाट कैंची मोड़ टनल-1 से मंडी भराड़ी चौक तक सड़क निर्माण कार्य के चलते दो दिन यातायात प्रभावित रहेगा। जिला प्रशासन ने 24 और 25 जुलाई को प्रतिदिन पांच घंटे के लिए इस मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया है।
प्रशासन के अनुसार दोनों दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इस मार्ग पर सभी सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों को स्वारघाट कैंची मोड़ टनल-1 से नौणी चौक बिलासपुर होते हुए दोनों दिशाओं में भेजा जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें और सफर की योजना पहले से बनाकर निकलें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मार्ग बंद रहने के दौरान एंबुलेंस, वीआईपी वाहनों, स्कूल बसों और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम जनता से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।