फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tailring course for ladies

Bilaspur News: लढयानी में निशुल्क कटिंग-टेलरिंग व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शुरू

Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
tailring course for ladies
पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ, कहा- कौशल विकास से महिलाएं बनेंगीं आत्मनिर्भर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गतवाड़ के लढयानी गांव में ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चेतना संस्था ने एक और पहल की है। जन शिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से यहां कटिंग-टेलरिंग और ब्यूटीशियन के दो निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू किए गए। प्रशिक्षण शिविरों का शुभारंभ पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने किया।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि चेतना संस्था की संस्थापक डॉ. मल्लिका नड्डा के नेतृत्व में संस्था महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का सफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ समाज में भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और युवतियों से उन्होंने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर उसका लाभ उठाने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। चेतना संस्था के निदेशक अरुण गौतम ने बताया कि दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रक्षा कपिल, बीडीसी सदस्य मोनिका शर्मा, गतवाड़ पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा, चेतना संस्था की विपाशा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed